Maha Police Admit Card 2025: पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है ...और पढ़ें

Maha Police Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र राज्य पुलिस भर्ती सेल की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट policerecruitment2025.mahait.org पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
Maharashtra Police Admit Card 2025: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
महाराष्ट्र राज्य पुलिस भर्ती सेल ने पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट policerecruitment2025.mahait.org पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Maharashtra Police Admit Card 2025' एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी अच्छे से जांच लें। परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। अन्यथा बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।