Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Supplementary Result 2026 OUT: महाराष्ट्र SSC-HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से करें चेक

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:05 PM (IST)

    महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है जिसके बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर या डायरेक्ट इस पेज पर दिए लिंक से परिणाम चेक ...और पढ़ें

    Maharashtra 10th 12th Supplementary Result 2026 जारी।

    Maharashtra 10th 12th Supplementary Result 2026 जारी।

    HighLights

    1. महाराष्ट्र बोर्ड 10th 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी।

    2. डायरेक्ट लिंक mahahsscboard.in पर एक्टिवेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी हुए हैं। छात्र सीट नंबर एवं मां का नाम दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

    कब हुई थीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं

    महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 10th क्लास के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 16 से 30 जून तक वहीं 12th क्लास के लिए परीक्षाएं 16 जून से 8 जुलाई 2026 तक संपन्न करवाई गई थीं।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • महाराष्ट्र बोर्ड 10th 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
    • होम पेज पर आपको HSC & SSC Examination June 2026 Result के नीचे जिस कक्षा का परिणाम चेक करना है उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद सीट नंबर एवं मां का नाम दर्ज करके व्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
    Maharashtra 10th 12th Supplementary Result

    ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

    महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद संशोधित ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र या उनके माता-पिता स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

    ऐसा रहा था मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

    महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस वर्ष 89.79% दर्ज किया गया था। इस वर्ष 93.15 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.80 प्रतिशत रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6.35 प्रतिशत अधिक है।
    इसके अलावा 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 90.75% दर्ज किया गया था। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.96% और लड़कों का पास प्रतिशत 89.56% दर्ज किया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AI के दबदबे में भी डॉक्टर, टीचर, वकील और कारीगरों की नौकरी रहेगी सुरक्षित, हॉस्पिटैलिटी में भी एआई नहीं हो पाएगा हावी