Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MCC Counselling 2026: नीट यूजी काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन कल से होंगे स्टार्ट, देखें डेट्स और आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:25 AM (IST)

    एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गई है। 4 राउंड में पूरी होने वाली काउंसिलिंग कल यानी 4 अगस्त से लेकर 10 अक्टूबर 2026 तक ...और पढ़ें

    MCC Counselling 2026: देखें पूरा शेड्यूल

    MCC Counselling 2026: देखें पूरा शेड्यूल

    HighLights

    1. नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए डेट्स घोषित।

    2. कल से रजिस्ट्रेशन हो जायेंगे स्टार्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा नीट यूजी काउंसिलिंग 2026 (NEET UG counselling schedule) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी। आपको बता दें कि काउंसिलिंग कुल 4 राउंड में पूरी की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक एकेडमिक सेशन 8 सितंबर 2026 से स्टार्ट कर दिया जायेगा।

    काउंसिलिंग शेड्यूल

    छात्रों को बता दें कि एमसीसी द्वारा काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूरी करवाई जाएगी। सभी चरणों का शेड्यूल डेट वाइज यहां से चेक कर सकते हैं और उसी के अनुसार काउंसिलिंग में भाग लेकर एडमिशन ले सकते हैं।

    क्र. सं. काउंसिलिंग AIQ कोटा/ डीम्ड एवं केंद्रीय यूनिवर्सिटी MCC द्वारा शामिल (Joined) अभ्यर्थियों के डाटा का सत्यापन राज्य काउंसलिंग राज्य DME/ राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा शामिल अभ्यर्थियों के डाटा का सत्यापन
    1 काउंसलिंग का प्रथम चरण (1st Round) 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 23 अगस्त 2026 13 अगस्त से 22 अगस्त 2026 29 अगस्त 2026
    2 ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 28 अगस्त 2026
    3 काउंसलिंग का द्वितीय चरण (2nd Round) 24 अगस्त से 2 सितंबर 2026 9 सितंबर, 2026 31 अगस्त से 8 सितंबर, 2026 15 सितंबर 2026
    4 जॉइनिंग की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 14 सितंबर 2026
    5 तृतीय चरण (Round-3) 10 सितंबर से 18 सितंबर 2026 27 सितंबर 2026 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 2 अक्टूबर 2026
    6 जॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 1 अक्टूबर 2026
    7 स्ट्रे वैकेंसी (Stray Vacancy) 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 सीट आवंटित अभ्यर्थियों का डेटा MCC द्वारा 3 अक्टूबर, 2026 को साझा किया जाएगा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026
    8 जॉइनिंग की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 10 अक्टूबर 2026
    9 UG पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ 8 सितंबर 2026      

    काउंसिलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

    काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी नीट स्कोरकार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि दस्तावेज पहले से ही तैयार कर लें ताकी एडमिशन के समय कोई समस्या न हो।

    यह भी पढ़ें- AI के दबदबे में भी डॉक्टर, टीचर, वकील और कारीगरों की नौकरी रहेगी सुरक्षित, हॉस्पिटैलिटी में भी एआई नहीं हो पाएगा हावी