Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP 2nd Exam: एमपी 2nd बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई, परीक्षाएं 7 मई से होंगी स्टार्ट

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:56 PM (IST)

    एमपी बोर्ड 2nd बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र कल यानी 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 से 25 मई तक करवाया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    MPBSE Second Exam 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं वे 2nd बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए कल यानी 22 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।

    MP Board 2nd Exam 2026 टाइम टेबल

    बोर्ड द्वारा जारी किये गए टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से लेकर 19 मई 2026 तक वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से 25 मई 2026 तक करवाया जायेगा। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

    कैसा रहा था रिजल्ट

    एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट एक साथ 15 अप्रैल को जारी किया गया था। हाई स्कूल का परिणाम 73.42 प्रतिशत एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 76.01% दर्ज किया गया था।

    10 क्लास टाइम टेबल

    परीक्षा तिथि विषय
    7 मई 2026 हिन्दी
    8 मई 2026 मराठी, गुजराती,पंजाबी, सिंधी

    मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये- चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर

    9 मई 2026 उर्दू
    11 मई 2026 गणित (बेसिक, स्टैंडर्ड)
    12 मई 2026 NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI)
    13 मई 2026 संस्कृत
    14 मई 2026 सामाजिक विज्ञान
    16 मई 2026 विज्ञान
    19 मई 2026 अंग्रेजी

     12th क्लास टाइम टेबल

    परीक्षा की तिथि विषय
    7 मई 2026 बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज
    8 मई 2026 हिंदी
    9 मई 2026 रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
    11 मई 2026 NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
    12 मई 2026 भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
    13 मई 2026 भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
    14 मई 2026 कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी
    15 मई 2026 संस्कृत
    16 मई 2026 अंग्रेजी
    18 मई 2026 बायोलॉजी
    19 मई 2026 ड्राइंग एंड डिजाइन
    20 मई 2026 समाज शास्त्र
    21 मई 2026 गणित, मनोविज्ञान
    22 मई 2026 इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
    23 मई 2026 उर्दू, मराठी
    25 मई 2026 राजनीति शास्त्र

    यह भी पढ़ें - MP Board 2nd Exam 2026: एमपी बोर्ड 10th 12th द्वितीय बोर्ड एग्जाम 7 मई से होंगे स्टार्ट, सब्जेक्ट वाइज चेक करें पूरी डेटशीट