Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP SET Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, mppsc.mp.gov.in से चेक कर पाएंगे परिणाम

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:49 PM (IST)

    मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जल्द ही एमपी एसईटी रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है। आवेदनकर्ता सीधे वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर नतीजे चे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    MP State Eligibility Test result 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2026 का आयोजन 1 मार्च को करवाया गया था जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपीपीएसी द्वारा परिणाम अप्रैल महीने के अंत तक या मई के पहले वीक में जारी होने की संभावना है।

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    एमपीपीएससी द्वारा परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से से ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर की जाएगी। सभी परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से ही लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से परिणाम की जानकारी नहीं दी जाएगी।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • एमपीपीएससी एसईटी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर What's New सेक्शन में State Eligibility Test 2026 - Result पर क्लिक करना होगा।
    • इस पर क्लिक करते ही विभिन्न विषयों का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
    • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर पाएंगे।

    विषयों के अनुसार अलग-अलग जारी होगा

    उम्मीदवारों को बता दें कि मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से रिजल्ट विषयों के अनुसार अलग-अलग PDF फॉर्मेट में जारी किया जाता है। नतीजे घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपने सब्जेक्ट के अनुसार रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। नतीजों को लेकर लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    क्वालिफाइंग मार्क्स

    एमपी एसईटी परीक्षा में पास होने के लिए जनरल/ अनरिजर्व कैटेगरी के लिए न्यूनतम कटऑफ 40 फीसदी एवं एससी, एसटी, ओबीसी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 35 फीसदी निर्धारित है।

    यह भी पढ़ें- CNP Recruitment 2026: करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई