MP Excise Constable Result 2026: मध्य प्रदेश एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने (MP Excise Constable Result 2026) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर डाउनलोड क ...और पढ़ें

MPESB Excise Constable Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना अनिवार्य है।
MPESB Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड ने एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में तमाम उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करना होगा। इसलिए यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाकर क्लिक करें।
- अब 'MPESB Excise Constable Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट डाउनलोड करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल की परीक्षा एमपी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 09 सितंबर, 2025 को आयोजित कराई गई थी। इसके बाद 23 सितंबर, 2025 को परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंक आदि की जानकारी अच्छे से जांच लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।