MPESB Exam Date 2026: मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा जल्द ही आयोजित कराई जाएगी। ...और पढ़ें

MPESB Krashi Vistar Adhikari Exam Date 2026: इस दिन होगी परीक्षा।
HighLights
कुल 2784 पदों पर होगी भर्ती।
परीक्षा सितंबर माह में आयोजित कराई जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कृषि विस्तार अधिकारी के पदो पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी को और तेज कर दें। परीक्षा जल्द ही संचालित की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से एक या दो घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
एग्जाम पैटर्न
कृषि विस्तार अधिकारी की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य, गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान आदि विषयों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा तीन घंटे के लिए संचालित की जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 2784 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल उम्मीदवारों के लिए कुल 1126 पद, ओबीसी के लिए 776 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 444 पद, एससी के लिए कुल 316 पद और एसटी के लिए कुल 122 पद आरक्षित किए गए हैं।