MP SSE Mains Exam Date 2026: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव, मेंस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 जुलाई
मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 158 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ...और पढ़ें

MP SSE Mains Exam Date 2026: यहां देंखें पूरी जानकारी।
HighLights
MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तारीखें बदलीं।
परीक्षा अब 08 से 13 अगस्त तक आयोजित होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल में एक दिन के भीतर बदलाव कर दिया है। बता दें, एपीपीएससी की ओर से 19 जून को एक अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 17 से 22 अगस्त के बीच आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब MPPSC ने रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा अब 08 से 13 अगस्त तय कर दी गई है। यानी परीक्षा अब 9 दिन पहले आयोजित कराई जाएगी।
क्यों हुआ परीक्षा की तारीख में बदलाव
एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ रवींद्र पंचभाई के अनुसार एमपी पीसीएस परीक्षा की 2 तारीखें यूपीएससी परीक्षाओं से टकरा रही थी। इसलिए आयोग द्वारा एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में संशोधन करने का फैसला लिया गया।
आवेदन की लास्ट डेट
एमपीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए आवेदन 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 30 से 17 जून के बीच फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार 08 अगस्त से परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा, परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया कर दिया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 158 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस डिप्टी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के लिए कुल 10 पद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के लिए कुल 22 पद, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए कुल 65 पद, नायब तहसीलदार के लिए कुल 06 पद, सहकारी निरीक्षक के लिए कुल 02 पद और मध्यप्रदेश अधीनस्थ राजस्व सेवा के लिए कुल 14 पद आरक्षित किए गए हैं।