Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPSC की ओर से तीन बड़ी परीक्षाओं के लिए पद बढ़ाने पर होगा विचार, लेकिन प्रीलिम्स से पहले जारी करना होगा रिवाइज्ड नोटिफिकेशन

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 05:34 PM (IST)

    एमपीपीएससी की ओर से तीन बड़ी परीक्षाओं जैसे राज्य सेवा परीक्षा, स्टेट इंजीनियर सर्विस एग्जाम और वन सेवा परीक्षा परीक्षा के लिए पदों पर बढ़ोतरी की जा स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यहां पढ़ें पूरी खबर।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा और स्टेट इंजीनियर सर्विस एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इन परीक्षाओं के लिए पद बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही एमपी वन सेवा परीक्षा 2026 की परीक्षा में भी पदों की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें, मध्य प्रदेश आयोग की ओर से इन तीन परीक्षाओं में पद बढ़ाने का फैसला हाल ही में छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन को ध्यान में रखकर किया जा सकता है, जिसमें उन्होंने पद बढ़ाने की भी मांग की थी।

    रिजल्ट से पहले जारी हो सकता है संशोधित विज्ञापन

    पिछले कुछ सालों से पीएससी की परीक्षाओं में तेजी से पद घट रहे हैं। हाल में राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए केवल 155 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इसके अलावा, साल 2024 में कुल 110 पदों पर भर्ती निकली थी और साल 2025 में 158 पद दिए गए थे। इसलिए एमपी आयोग की ओर से अप्रैल में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट से पहले ही पद बढ़ाने के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया जा सकता है।


    वन सेवा परीक्षा में भी पदों की बढ़ोतरी

    वन सेवा परीक्षा के लिए जारी किए गए विज्ञापन में भी केवल 30 पदों के लिए भर्ती निकली है, जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई पद आरक्षित नहीं है। अब संभावना है कि अप्रैल प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट से पहले 20 से 25 नए पद जोड़े जा सकते हैं।

    स्टेट इंजीनियर सर्विस एग्जाम के लिए 400 पद की मांग

    एमपी आयोग की ओर से स्टेट इंजीनियर सर्विस एग्जाम के लिए केवल 29 पदों की भर्ती के लिए ही विज्ञापन जारी किया गया है। हालांकि अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में कुल 400 पदों की बढ़ोतरी की मांग की है। बता दें, साल 2021 में इस परीक्षा के लिए कुल 493 पद, साल 2022 में 36 पद और साल 2023 में इस परीक्षा के लिए कोई भर्ती ही नहीं निकली थी। इसके साथ ही साल 2024 में केवल 23 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था।


    यह भी पढ़ें: NCERT Recruitment 2026: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, ऐसे करें अप्लाई