Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NABARD Assistant Manager Result 2026: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रुप-ए परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:08 AM (IST)

    नाबार्ड ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रुप-ए परीक्षा रिजल्ट का एलान कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड 15 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते ह ...और पढ़ें

    NABARD Assistant Manager Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    NABARD Assistant Manager Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. नाबार्ड ने जारी किया रिजल्ट।

    2. कुल 91 पदों पर होगी भर्ती।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रुप-ए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। रिजल्ट वेबसाइट पर 15 अगस्त तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

    कैसे और कहां से चेक करें रिजल्ट

    नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रुप-ए परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर NABARD Assistant Manager Grade A Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
    4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 91 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (RDBS) के लिए कुल 85 पद, असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए लीगल सर्विस के लिए कुल 02 पद और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी सर्विस के लिए कुल 04 पद आरक्षित किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच अच्छे से कर लें।

    सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 15 अगस्त से पहले अपना स्कोरकार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

     

    यह भी पढ़ें: RRB Answer Key 2026: आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 7 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका