नीट अभ्यर्थी को आबू धाबी में मिला था एग्जाम सेंटर, NTA द्वारा सुधार के बाद नागपुर में मिला परीक्षा केंद्र
नागपुर के नीट अभ्यर्थी अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को पहले अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित हुआ था। एनटीए ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुधार किया और उन् ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
नीट अभ्यर्थी को अबू धाबी में मिला था परीक्षा केंद्र।
एनटीए ने तुरंत संज्ञान लेकर नागपुर में केंद्र दिया।
अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने नागपुर में दी नीट परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नागपुर के नीट अभ्यर्थी अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब, जिन्हें एनटीए की ओर से अबू धाबी का परीक्षा केंद्र मिला था। वे अभ्यर्थी आज नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए हैं। बता दें, अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तब उसमें संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में स्थित एक एग्जाम सेंटर का उल्लेख था। हालांकि इस मामले को एनटीए ने तुंरत संज्ञान पर लिया और नीट अभ्यर्थी को नागपुर के एग्जाम सेंटर में परीक्षा देने की अनुमति दी गई।
नागपुर के इस सेंटर में दी जगह
इस मामले के बाद एनटीए ने तुरंत कार्यवाही की और अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को नागपुर के अजनी स्थित पीएम श्री विद्यालय में एग्जाम सेंटर दिया गया। बता दें, अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब अब यहां आज यानी 21 जून को नीट यूजी की परीक्षा दे रहे हैं।
परिवार ने क्या कहा
यह मामला तब सामने आया जब छात्र ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद पता चला कि छात्र को एग्जाम सेंटर भारत से बाहर आबू धाबी में मिला है। अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के पिता ने बताया कि इससे परिवार सदमे में आ गया और मेरा बेटा पूरी रात चिंता की वजह से सो नहीं पाया। क्योंकि हमारे पास आबू धाबी जाने का कोई विकल्प नहीं था।
एनटीए ने भी दी अपनी सफाई
मामला मीडिया में सामने आने के बाद एनटीए ने कहा कि चेक किए गए रिकॉर्ड से पता चला है कि करेक्शन फॉर्म में सुधार करने के वक्त उम्मीदवार ने खुद शहर में बदलाव किया था। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवार ने अपने लॉगिन के माध्यम से ही इसमें बदलाव किया था। हालांकि परिवार ने इस बात को पूरी तरह से नकारते हुए कहा है कि उनके पसंदीदा शहर नागपुर, भंडारा और वर्धा थे।