साल 2025 में NCERT ने किए ये पांच बड़े बदलाव, सभी छात्रों को जरूर पता होने चाहिए
एनसीईआरटी ने साल 2025 में कई बड़े बदलाव किए हैं। एनसीईआरटी ने कक्षा 3 से 12वीं की किताबों में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित मॉड्यूल को शामिल किया है। इसके अ ...और पढ़ें

अपडेटेड किताबें को भी लॉन्च किया।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: साल 2025 खत्म होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी स्कूली छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2026 में प्रवेश करने से पहले यह अवश्य पता होना चाहिए कि एनसीईआरटी ने इस साल पाठ्यपुस्तकों में कौन-कौन से बड़े बदलाव किए हैं। पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव सभी छात्रों के लिए जानना बेहद ही जरूरी है। यह बदलाव राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों के व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने, नए मॉड्यूल को अपटेड करने और छात्रों को आधुनिक इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य किए हैं।
इस लेख के माध्यम से हम आपको एनसीईआरटी द्वारा किए गए उन सभी बड़े बदलावों के बारे में बताएंगे, जो हर स्कूली छात्रों के लिए जानना बेहद ही जरूरी है।
इतिहास की पुस्तकों में बदलाव
एनसीईआरटी ने साल की शुरुआत में ही इतिहास की पुस्तकों में कई बड़े बदलाव किए हैं। इतिहास की किताबों में दिल्ली सल्तनत और मुगल काल से जुड़े अध्याय को हटाकर प्राचीन भारत का इतिहास, आदिवासी समुदायों का योगदान और भारतीय वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय कार्यों जैसे रोचक विषयों जोड़ा है। इसके अलावा, छात्रों के बीच स्पष्टता को बढ़ावा देने के लिए 'इतिहास के अंधकारमय काल' पर आधारित एक खंड भी शामिल किया गया है, जो छात्रों को इतिहास की व्याख्या को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।

वोकेशनल एजुकेशन
वोकेशन कोर्स के प्रति छात्रों की रुचि को देखते हुए एनसीईआरटी ने कक्षा 6 से वोकेशनल एजुकेशन से संबंधित विषयों को भी शामिल किया है। किताबों में वोकेशनल कोर्स को जोड़ने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच वोकेशनल एजुकेशन से संबंधित कौशल व रुचि को विकसित करना है।

ऑपरेशन सिंदूर पर मॉड्यूल
एनसीईआरटी ने कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक की किताबों में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर दो खास मॉड्यूल को भी शामिल किया है। इस मॉड्यूल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह बताना है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्यवाही नहीं थी, बल्कि यह देश में शांति लाने का भी एक प्रयास था। मॉड्यूल में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई है और भारतीय सेना की कार्यवाही का विविरण भी प्रस्तुत किया गया है।

स्वदेशी मॉड्यूल
वोकल फॉर लोकल पहल के तहत एनसीईआरटी ने छात्रों में आत्मनिर्भरता को विकसित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी की किताबों में नए स्वदेशी मॉड्यूल को जोड़ा है। इस मॉड्यूल में स्वदेशी आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विचारों को प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा, मॉड्यूल में जमीनी स्तर की उद्यमशीलता, बोधि साथवा कॉयर वर्क्स की स्थापना, 'एक जिला एक उत्पाद' जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
अपडेटेड किताबें
एनसीईआरटी की ओर से पाठ्यक्रम में संशोधन के साथ-साथ कक्षा चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं की किताबों को अपडेट भी किया गया है। अपडेटेड किताबों में गणित, विज्ञान, भाषा, सामाजिक विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा जैसे विषयों के कंटेंट को अपडेट किया गया है। कक्षा पांचवीं हिंदी की नई किताब का नाम वीना, अंग्रेजी किताब का नाम संतूर और उर्दू की नई किताब का नाम सितार है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।