Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET PG 2026: नीट पीजी एग्जाम अब एक शिफ्ट में, परीक्षा पैटर्न टाइमिंग में भी हुआ बदालव, चेक करें नए नियम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:40 PM (IST)

    नीट पीजी परीक्षा से पहले कई नए बदलाव किये गए हैं। अब परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। इसके अलावा प्रश्न पत्र से प्रश्नों की संख्या में भी कटौती की ...और पढ़ें

    NEET PG 2026: 30 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा।

    NEET PG 2026: 30 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा।

    HighLights

    1. नीट पीजी परीक्षा अब एक शिफ्ट में होगी आयोजित।

    2. 200 से घटाकर प्रश्नों की संख्या हुई 180

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी (NEET PG 2026) में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्र सरकार की ओर से इस परीक्षा के लिए कई बदलावों की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि नीट पीजी एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त 2026 को करवाया जाना है।

    क्या क्या हुए बदलाव

    सरकार की ओर से परीक्षा को लेकर एग्जाम शिफ्ट, टाइमिंग, एग्जाम पैटर्न, सिटी स्लिप सहित कई बदलाव किये गए हैं ताकी छात्रों को ज्यादा को आसानी हो सके।

    अब परीक्षा एक शिफ्ट में होगी आयोजित

    सभी छात्रों को बता दें कि अब नीट पीजी परीक्षा का आयोजन केवल एक ही शिफ्ट में और एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

    प्रश्नों की संख्या घटी, हर उत्तर के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

    आपको बता दें कि अभी तक नीट पीजी परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन, अब इसमें कटौती की गई है। अब प्रश्न पत्र में केवल 180 प्रश्न पूछे जायेंगे। लेकिन, प्रश्न पत्र हल करने के लिए टाइमिंग में कटौती नहीं की गई है। अब 180 सवाल हल करने के लिए उम्मीदवारों को 210 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे में छात्रों को प्रत्येक उत्तर हल करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम मिल जायेगा।

    एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप अब 3 वीक पहले मिलेगी

    सरकार की ओर से अब सभी छात्रों को परीक्षा से तीन सप्ताह यानी कि 20 से 21 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप मिल जाएगी। इससे छात्र आसानी से अपने परीक्षा केंद्र की यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    परीक्षा केंद्र भी मिलेगा घर के पास

    नए नियम के अनुसार अब उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय तीन राज्य चुनने होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को उनको घर के पास वाले सेंटर पर परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा। पहले परीक्षार्थियों को पहले आओ-पहले पायो के अनुसार सेंटर अलॉट होते थे।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2026: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल से होंगे स्टार्ट, 10वीं पास युवा सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे अप्लाई