UAE के तीन एग्जाम सेंटर में आज होगी नीट यूजी परीक्षा, NTA ने स्टूडेंट्स के लिए की खास तैयारियां
आज 21 जून को यूएई के तीन केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। यह उन छात्रों के लिए है, जो पिछली बार परीक्षा में प्रभावित हुए थे ...और पढ़ें

यूएई के तीन एग्जाम सेंटर पर नीट यूजी परीक्षा।
HighLights
आज 21 जून को यूएई के तीन केंद्रों पर नीट पुन: परीक्षा।
एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर तमाम सुविधाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यानी 21 जून को UAE के तीन एग्जाम सेंटर में NEET Re-Exam 2026 आयोजित करवाई जाएगी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित कराई जा रही है, जो पिछली बार नीट यूजी की परीक्षा में प्रभावित हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड लाने की सलाह दी गई है।
तीन एग्जाम सेंटर में परीक्षा
संयुक्त अरब अमीरात में नीट यूजी परीक्षा के लिए तीन एग्जाम सेंटरों को तैयार किया गया है। इन एग्जाम सेंटर में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पिछली बार पेपर लीक मामले के चलते नीट यूजी की परीक्षा से प्रभावित हुए थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी छात्रों को एनटीए की ओर से एडवाइजरी करते हुए कहा गया है कि वे अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर आएं।
एनटीए ने की तमाम व्यवस्था
यूएई के तीन एग्जाम सेंटर में NEET Re-Exam 2026 के लिए एनटीए की ओर से तमाम व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थी अच्छे से परीक्षा दे सकें। इसके साथ ही एनटीए के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को अंतिम समय में तनाव से बचने के लिए एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है।
नीट परीक्षा पूरी होने के बाद एनटीए की ओर से नीट यूजी री-एग्जाम के लिए परिणाम जारी करने की तैयारी की जाएगी। परीक्षा होने के बाद रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मेडिकल की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकेंगे।