Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Re Exam Guidelines 2026: कल नीट री-एग्जाम में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी चेकिंग

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:01 AM (IST)

    कल यानी 21 जून को देशभर में नीट यूजी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। ...और पढ़ें

    NEET RE-Exam Guidelines 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    NEET RE-Exam Guidelines 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. कल होगा नीट यूजी री-एग्जाम।

    2. 22 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 03 मई को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने परीक्षा को रद किया और दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला लिया। अब नीट यूजी की परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। बता दें, परीक्षा पेन पेपर मोड में ही आयोजित कराई जाएगी। हालांकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा है।

    नया क्या है

    टेलीग्राम बैन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नीट यूजी परीक्षा का सुरक्षित ढंग से आयोजित करवाने के लिए टेलीग्राम ऐप पर अस्थाई रोक लगा दी है। इसके अलावा, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और 03 मई वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड नीट री-एग्जाम के लिए मान्य नहीं होंगे।

    ब्रॉडकास्ट मैसेज: एनटीए छात्रों से NICPEP के जरिए SMS, ईमेल no-reply.neet.nta@nic.in और आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से संपर्क कर रहा है।

    परीक्षा दिन की डिटेल

    • रविवार 21 जून, 2026 दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक
    • पेन पेपर मोड
    • दिव्यांग छात्रों को 6:20 बजे तक मिलेगा समय।

    एग्जाम डाटा

    • 22.79 लाख उम्मीदवार।
    • भारत के 551 शहर और 14 अंतरराष्ट्रीय शहर।
    • NEET के सुचारू संचालन के लिए 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी तैनात।

    परीक्षा वाले दिन के लिए सुरक्षा

    • शहर-स्तर के कामकाज के लिए 674 कोऑर्डिनेटर
    • परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए 6,669 ऑब्जर्वर
    • सभी केंद्रों पर CCTV, यह सेंट्रल कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे
    • सोशल मीडिया पर लगातार नजर, CBI/I4C के पास शिकायतें दर्ज
    •  प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर
    •  पेपर को सुरक्षित रूप से लाने और ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमों के साथ तालमेल
    •  GPS-ट्रैक और पुलिस एस्कॉर्ट वाली ट्रांसपोर्ट व्यवस्था


    परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा

    •  आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
    •  अनिवार्य तलाशी
    •  हाई-सेंसिटिविटी मेटल डिटेक्टर
    •  फिंगरप्रिंट की क्वालिटी खराब होने या बायोमेट्रिक फेल होने की स्थिति में मैन्युअल पहचान और अंडरटेकिंग
    • परीक्षा केंद्र में सुविधा
    •  सभी केंद्रों पर जेनरेटर बैकअप और पंखे।
    •  केंद्र पर पीने का पानी, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा।
    •  पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति
    •  डायबिटिक उम्मीदवारों को शुगर टैबलेट या केला/सेब/संतरा ले जाने की अनुमति
    •  हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी
    •  परीक्षा से पहले मौसम संबंधी गाइडलाइंस जारी
    •  उम्मीदवारों से एडमिट कार्ड पर परीक्षा का पता दोबारा जांचने का आग्रह


    परीक्षा केंद्र में प्रवेश

    •  छात्रों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
    •  गेट ठीक दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे।
    •  साथ लाएं: प्रिंटेड एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो ID, पासपोर्ट साइज 2 फोटो।
    • अगर धार्मिक/पारंपरिक कपड़े या पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहने हैं, तो तलाशी के लिए जल्दी रिपोर्ट करें।

    क्या साथ न लाएं

    मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, वॉलेट, गहने, खाने-पीने का सामान, धातु की चीजे

    एडवाइजरी

    • NTA ने छात्रों और अभिभावकों से पेपर लीक होने की अफवाहों पर भरोसा न करने को कहा है। साथ ही एनटीए ने छात्रों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी मिलने पर तुरंत NTA या साइबर-क्राइम अधिकारियों को सूचित करें।
    • छात्रों को ड्रेस कोड और ले जाने की अनुमति वाली चीजों के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इनकी सूची neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

    हेल्पलाइन (सुबह 10 बजे से शाम 5:15 बजे तक): 011-40759000/011-69227700

    खबरें और भी

    ईमेल neetug2026@nta.ac.in

    मानसिक स्वास्थ्य Tele-MANAS 14416

     

    यह भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा से एक दिन पहले NTA ने शुरू की मेगा मॉक ड्रिल, 5 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर हाई अलर्ट पर