NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, चेक करें पूरा शेड्यूल
मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 नवंबर तक जारी रहेंगे। स्ट्रे राउंड का रिजल्ट 12 नवंबर को जारी किया जायेगा। छात्रों को 13 से 20 नवंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी काउंसिलिंग 2025 के लिए पहले तीन राउंड संपन्न होने के बाद आज यानी 4 नवंबर से स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो रहे हैं। जो छात्र अभी तक एडमिशन प्राप्त नहीं कर सके हैं वे इस चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्ट्रे राउंड के लिए पंजीकरण 9 नवंबर दोपहर 12 बजे तक किये जा सकते हैं। च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग 5 से 9 नवंबर 2025 तक किया जा सकता है।
स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल
| रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि | 05 नवंबर 2025 | 
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 09 नवंबर 2025 (दोपहर 12 बजे से) | 
| च्वाइस फिलिंग की डेट | 05 नवंबर से 9 2025 (रात्रि 11:55 PM तक) | 
| च्वाइस लॉकिंग की तिथि | 9 नवंबर 2025 (4 बजे से रात्रि 11:55 PM तक) | 
| स्ट्रे राउंड के लिए सीट प्रॉसेसिंग | 10 से 11 नवंबर 2025 | 
| स्ट्रे राउंड रिजल्ट जारी होने की तिथि | 12 नवंबर 2025 | 
| स्ट्रे राउंड रिपोर्टिंग की तिथि | 13 से 20 नवंबर 2025 | 
स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग 2025 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
 - इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
 - अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करके अपने अकाउंट को लॉगिन करें।
 - अकाउंट लॉगिन करने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
 - फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
 
NEET UG STRAY ROUND Counselling 2025 Registration Link

एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट
रजिस्ट्रेशन करने वाले जिन छात्रों को एमसीसी की ओर से सीट आवंटित की जाएगी उनको निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। रिपोर्टिंग के समय संस्थान की ओर से आवश्यक दस्तावेंजों का वेरिफिकेशन किया जायेगा। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज नीट स्कोरकार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।