NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल कब होगा जारी, यहां देखें पूरी अपडेट
एमसीसी की ओर से एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी की जाएगी। ...और पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: जल्द जारी होगा शेड्यूल।
HighLights
जल्द जारी होगा काउंसिलिंग शेड्यूल।
चार राउंड में पूरी होगी काउंसिलिंग।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। परीक्षा में सफल हुए छात्रों को अब काउंसिलिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) की ओर से काउंसिलिंग शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमसीसी काउंसिलिंग शेड्यूल अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों को पहले ही संभालकर रख लें।
4 चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग
एमसीसी की ओर से एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में काउंसिलिंग छात्रों द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, चौथा चरण स्ट्रे राउंड होगा।
इन दस्तावेजों को पहले ही रखें तैयार
एमसीसी की ओर से काउंसिलिंग शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसिलिंग शुरू होने से पहले नीचे बताए गए दस्तावेजों की पहले ही संभालकर रख लें।
खबरें और भी
- नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड
- नीट परीक्षा का स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं का प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि
काउंसिलिंग प्रकिया
एमसीसी की ओर से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को पहले चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के दौरान छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे। इसके बाद एमसीसी की ओर से अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को एमबीबीएस सीट का आंवटन उनकी रैंक और उपलब्ध सीट के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल होगा। वे आवंटित किए गए कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकेंगे।