Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG एग्जाम के लिए वायुसेना के विमान से भेजे जा रहे प्रश्न पत्र, परीक्षा के बाद होगी फोरेंसिक समीक्षा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:23 AM (IST)

    नीट यूजी परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए एनटीए और केंद्र सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। प्रश्न-पत्रों को भारतीय वायुसेना ...और पढ़ें

    नीट यूजी परीक्षा के लिए सरकार नए लागू किए कड़े नियम।

    नीट यूजी परीक्षा के लिए सरकार नए लागू किए कड़े नियम।

    HighLights

    1. भारतीय वायुसेना के विमानों से पहुंचाए जा रहे हैं प्रश्न-पत्र।

    2. परीक्षा केंद्रों पर 5G जैमर और डिजिटल लॉक का उपयोग।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 21 जून को नीट यूजी को सुरक्षित व निष्पक्ष तरीके संचालित करने के लिए एनटीए और केंद्र सरकार की ओर से कड़े नियम लागू किए गए हैं। देश के विभिन्न एग्जाम सेंटर तक प्रश्न-पत्र भारतीय वायु सेना के विमानों की मदद से सुरक्षित तरीकों से पहुचाएं जा रहे हैं, ताकि नीट परीक्षा में कोई भी चूक न हो सके।

    एनटीए ने एडवाइजरी करते हुए कहा है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि नीट परीक्षा के लिए सरकार कि ओर से क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।

    हेलीकॉप्टर से पहुंचाए रहे हैं प्रश्न-पत्र

    प्रश्न-पत्र को एग्जाम सेंटर तक सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई है। दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रश्न-पत्र पहुंचाने के लिए हेलीप्कोटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय वायुसेना एमआई-17 हेलीप्कोटरों का उपयोग कर रही है। इसके अलावा, भारतीय वायुसेना गोपनीय तरीकों से एग्जाम सेंटर तक प्रश्न-पत्रों के पैकेट पहुंचाने के लिए C-17 और ब्लोबमास्टर और Mi-17 हेलीप्कोटर जैसे परिवहन का इस्तेमाल कर रही है। लीप्कोटर द्वारा प्रश्न-पत्रों के पैकेट को क्षेत्रीय केंद्रों तक पहुंचाने के बाद सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और राज्य पुलिस द्वारा प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया जाएगा।

    प्रश्न-पत्र तैयार करने वालों पर सख्त नियम

    नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही केंद्र सरकार की ओर से नीट री-एग्जाम के लिए तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही है। शित्रा मंत्रालय ने प्रश्न-पत्र को संभालकर रखने की पुरानी प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। नीट री-एग्जाम के लिए प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को एक सुरक्षित और गुप्त स्थान पर भेजा गया है। प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ परीक्षा पूरी होने तक किसी से संपर्क नहीं कर सकते हैं। साथ ही वे मोबाइल फोन और इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-06-20 at 4.20.08 PM

     

    बैंकों के स्ट्रांगरूम में नहीं रखें जाएंगे प्रश्न-पत्र

    अब तक नीट यूजी परीक्षा के प्रश्न-पत्र मुख्य बैंकों की शाखाओं के स्ट्रांगरूम में संभालकर रखा जाते थे। लेकिन सरकार ने अब इस नियम को बदल दिया है। नीट री-एग्जाम के सभी प्रश्न-पत्र अब सीधे परीक्षा प्रणाली में भेजे जाएंगे। सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल डाटा, ब्लूटूथ और वाई-फाई के सिग्रल को पूरी तरह से ब्लॉक करने के लिए 5G जैमर भी लगाए है।

    परीक्षा के बाद फोरेंसिक समीक्षा

    नीट यूजी की परीक्षा होने के बाद एनटीए की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों में फोरेंसिक समीक्षा भी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में एनटीए सीसीटी फुटेज की फोरेंसिक समीक्षा करेगा।

    क्वेश्चन पेपर की जीपीएस से ट्रैकिंग

    जिस परिवहन में क्वेश्चन पेपर एग्जाम सेंटर तक पहुंचाए जाएंगे। उनकी जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी। इसके अलावा, प्रश्न-पत्र के कंटेनर बॉक्स को डिजिटल लॉक से सील किया जाएगा। इन कंटेनर को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक तय समय पर खोलने के लिए ही प्रोग्राम किया गया है।

     

     यह भी पढ़ें: NEET Re Exam Guidelines 2026: कल नीट री-एग्जाम में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी चेकिंग