Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Re-Exam Date: इस महीने नीट यूजी री-एग्जाम के लिए डेट मिलना मुश्किल, मई माह के सभी रविवार बुक

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:47 PM (IST)

    नीट यूजी परीक्षा 2026 री-एग्जाम के लिए मई माह में विंडो मिलना मुश्किल लग रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परीक्षा जून माह में और रिजल्ट जुलाई के मध् ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    NEET UG re-exam 2026

    HighLights

    1. नीट यूजी री-एग्जाम जून में होने की उम्मीद।

    2. मई माह में एग्जाम विंडो मिलना मुश्किल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई को होने वाली नीट यूजी एग्जाम को रद किया जा चुका है। इसके बाद कहा गया था कि अगले 7 से 10 दिनों के अंदर नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। लेकिन, अब इसमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इस महीने में आने वाले रविवार को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है जिसके लिए नीट यूजी के लिए इस महीने विंडो मिलना मुश्किल दिख रहा है।

    दो महीने लेट हो सकता है सत्र

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन जून माह में करवाया जा सकता है। इसके बाद जुलाई माह के मध्य तक रिजल्ट आने की उम्मीद है। नतीजे आने के बाद काउंसिलिंग अगस्त माह में शुरू हो सकती है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र दो महीने देरी से शुरू होगा।

    पहले से निर्धारित परीक्षाएं बन रहीं बाधा

    NEET UG Re-exam के लिए तत्काल प्रभाव से परीक्षा तिथि खोजना एनटीए के लिए भी चुनौती बन रहा है। नीट परीक्षा सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित की जाती है, इसलिए इसे रविवार को निर्धारित करने से बड़ी संख्या में केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए परीक्षकों की नियुक्ति भी काफी संख्या में की जाएगी जिसके चलते जल्दी एग्जाम करवाना चुनौतीपूर्ण कार्य लग रहा है।

    किसी प्रकार की जानकारी के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क

    एनटीए द्वारा परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 या neetug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

    स्टूडेंट्स को दोबारा नहीं करना होगा एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन

    एनटीए की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा में भाग लेने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराना फॉर्म ही मान्य रहेगा।

    खबरें और भी

    नई डेट की घोषणा जल्द

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा एग्जाम की नई तिथि की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अब दोबारा सिटी इंटीमेशन स्लिप एवं एडमिट कार्ड भी जारी किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: व्हिसलब्लोअर ने NTA को उपलब्ध करवाए लीक हुए पेपर, माफिआओं ने 10 से 25 लाख रुपये में बेचा प्रश्न-पत्र