OICL AO Pre Result 2026 OUT: एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इस दिन होगी टियर-2 की परीक्षा
ओआईसीएल की ओर से (OICL AO Pre Result 2026) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर ...और पढ़ें

OICL Pre Result 2026: यहां orientalinsurance.org.in से करें रिजल्ट डाउनलोड
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। ओआईसीएल की ओर से आयोजित (OICL AO Pre Exam 2026) में शामिल हुए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
OICL AO Pre Result 2026 OUT: ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
ओआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'OICL Administrative Officer Pre Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगा टियर-2 एग्जाम
ओआईसीएल की ओर से टियर-2 की परीक्षा 28 फरवरी, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। टियर-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
बता दें, ओआईसीएल ने जनरलिस्ट और हिंदी अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपने पद से संबंधित पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।
ऐसे करें तैयारी
उम्मीदवारों के पास मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद ही कम समय बचा है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी करने के लिए रोजाना एक मॉक टेस्ट दें और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।