Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan SET 2026: राजस्थान एसईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:16 PM (IST)

    राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

    Rajasthan SET 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    Rajasthan SET 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जुलाई।

    2. आवेदन करने के लिए स्नातक जरूरी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ओर से राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। राजस्थान SET में आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई हैं।

    कौन कर सकते हैं अप्लाई

    राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी और राजस्थान के बाहर के राज्यों के लिए एप्लीकेशन फीस 1,500 रुपये, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगरी के लिए 1,200 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है।

    कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई

    राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट-2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    खबरें और भी

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
    राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में SET 06 सितंबर को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।