RBSE 12th Exam Date 2026: राजस्थान 12th बोर्ड एग्जाम के तीन पेपर्स के लिए शिफ्ट में बदलाव, चेक करें रिवाइज्ड डेटशीट
राजस्थान बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अपडेट के अनुसार 17 एवं 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं को अब पहली ...और पढ़ें

RBSE 12th Exam Date 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राजस्थान बोर्ड से उच्च माध्यमिक (12th) बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से इंटरमीडिएट के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। बोर्ड सचिव श्री राठौड़ द्वारा प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के तीन पेपर्स के लिए शिफ्ट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 17 एवं 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए किया गया है।
अब 2nd शिफ्ट में इन विषयों की परीक्षा का होगा आयोजन
पहले 17 फरवरी को आयोजित होने वाले कम्प्यूटर विज्ञान (03) / इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस (04) विषय एवं 24 फरवरी को चित्रकला (17) विषय की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 8:45 से लेकर 11:45 तक आयोजित की जानी थी। लेकिन, अब इसे दूसरी शिफ्ट में करवाया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक रहेगी। मूकबधिर स्टूडेंट्स को एक घंटा अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा। अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में ही संपन्न करवाई जाएंगी।
राजस्थान बोर्ड 12th टाइम टेबल
| एग्जाम डेट | सब्जेक्ट/ कोड |
| 12 फरवरी 2026 | मनोविज्ञान (19) |
| 13 फरवरी 2026 | अंग्रेजी अनिवार्य (02) |
| 14 फरवरी 2026 | लोक प्रशासन (06) |
| 15 फरवरी 2026 | रविवार अवकाश |
| 16 फरवरी 2026 | भूगोल (14)/ लेखाशास्त्र (30) / भौतिक विज्ञान (40) |
| 17 फरवरी 2026 | कम्प्यूटर विज्ञान (03) / इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस (04) |
| 18 फरवरी 2026 | संस्कृत साहित्य (12) / संस्कृत वाङ्मय (94) |
| 19 फरवरी 2026 | पर्यावरण विज्ञान (61) |
| 20 फरवरी 2026 | हिन्दी अनिवार्य (01) |
| 21 फरवरी 2026 | दर्शन शास्त्र (85) / सामान्य विज्ञान (56) |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | राजनीति विज्ञान (11)/ भूविज्ञान (43)/ कृषि विज्ञान (84) |
| 24 फरवरी 2026 | चित्रकला (17) |
| 25 फरवरी 2026 | गणित (15) |
| 26 फरवरी 2026 | अंग्रेजी साहित्य (20) /टंकण लिपि (हिन्दी) (34) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारंभ किया जाये।) |
| 27 फरवरी 2026 | ऋग्वेद (44) / शुक्ल यजुर्वेद (45)/ कृष्ण यजुर्वेद (46) / सामवेद (47) /अथर्ववेद (48) / न्याय दर्शन (49) /वेदान्त दर्शन (50) / मीमांसा दर्शन (51) / जैन दर्शन (52)/ निम्बार्क दर्शन (53) / वल्लभ दर्शन (54)/ सामान्य दर्शन (55) / रामानन्द दर्शन (57) / व्याकरण शास्त्र (86) / साहित्य शास्त्र (87) / पुराणेतिहास (88) धर्मशास्त्र (89) /ज्योतिष शास्त्र (90) / सामुद्रिक शास्त्र (91) / वास्तुविज्ञान (92) /पौरोहित्य शास्त्र (93) |
| 28 फरवरी 2026 | अर्थशास्त्र (10)/ शीघ्र लिपि-हिन्दी (32)/ शीघ्र-लिपि अंग्रेजी (33) / कृषि जीव विज्ञान (39)/ जीव विज्ञान (42) |
| 1 मार्च 2026 | रविवार अवकाश |
| 2 मार्च 2026 | होलिका दहन |
| 3 मार्च 2026 | होली |
| 4 मार्च 2026 | इतिहास (13) / व्यवसाय अध्ययन (31)/ कृषि रसायन विज्ञान (38)/ रसायन विज्ञान (41) |
| 5 मार्च 2026 | कंठसंगीत (16) / नृत्य कथक (59) / वाद्य संगीत [(तबला-63), (पखावज-64), (सितार-65), (सरोद-66), (वायलिन-67), (दिलरुबा 68), (बांसुरी-69), (गिटार- 70)] |
| 6 मार्च 2026 | ऑटोमोटिव (101) /सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102)/ स्वास्थ्य देखभाल (103)/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएँ (IT &ITes)(104) /फुटकर बिक्री (105)/ ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रेवल एंड ट्यूरिज्म) (106) /अरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108)/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (इलैक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स) (109) /कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली) (110) / प्लम्बर (111) / टेलीकॉम (112)/ बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113)/ कन्स्ट्रक्शन (114) /फूड प्रोसेसिंग(115) |
| 7 मार्च 2026 | समाजशास्त्र (29) |
| 8 मार्च 2026 | रविवार अवकाश |
| 9 मार्च 2026 | गृह विज्ञान (18) |
| 10 मार्च 2026 | हिन्दी साहित्य (21)/ उर्दू साहित्य (22) /सिन्धी साहित्य (23) / गुजराती साहित्य (24) / पंजाबी साहित्य (25)/ राजस्थानी साहित्य (26) / फारसी (27)/ प्राकृत भाषा (28)/ टंकण लिपि (अंग्रेजी) (35) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारम्भ किया जाये।) |
| 11 मार्च 2026 | शारीरिक शिक्षा (60) |
मूक बधिर स्टूडेंट्स का टाइम टेबल


छात्रों की संख्या अधिक होने के चलते लिया गया फैसला
आपको बता दें कि यह फैसला परीक्षा केंद्रों की क्षमता से अधिक छात्रों के नामांकन के बाद लिए गया है। बोर्ड की जांच के अनुसार 17 एवं 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा में 140 से अधिक स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या अधिक पाई गई। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल समीक्षा की और परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करने का निर्णय लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।