RPSC SI Result 2026 OUT: राजस्थान एसआई प्लाटून कमांडर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF
राजस्थान एसआई प्लाटून कमांडर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार जल्द ही पीईटी की परीक्ष ...और पढ़ें

RPSC SI Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एसआई और प्लाटून कमांडर का रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने आज यानी 19 जून को एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार RPSC SI Platoon Commander की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार बहुत जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ
एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान प्रोसेस बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Result (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector Comb Comp. Exam -2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पीईटी परीक्षा जल्द होगी आयोजित
लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को आयोग की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा PET के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि आयोग की ओर से अभी पीईटी परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया गया है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीईटी परीक्षा तिथि से संबंधित ताजा अपडेट को जानने के लिए नियमित रूप से आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1015 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें एसआई के लिए कुल 951 पद और प्लाटून कमांडर के लिए कुल 64 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar CET B.Ed Result 2026: बिहार बीएड परीक्षा का रिजल्ट घोषित,यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान प्रोसेस