Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Admit Card Download Link: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर CBT 1 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 11 व 12 फरवरी को होगी आयोजित

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:08 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB Admit Card 2026) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी 2026 को दे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    RRB Admit Card 2026 download

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती सीबीटी 1 एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार तुरंत ही आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र (RRB Section Controller Admit Card 2026) डौन्लोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

    अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही Email में भेजे गए लिंक द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको ईमेल में सेक्शन कंट्रोलर के भर्ती के ईमेल में जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • RRB Section Controller Hall Ticket डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
    • इसके बाद आप सेक्शन कंट्रोलर (CEN 4/2025) पर क्लिक करें या अपना मेल चेक करने के बाद भर्ती से संबंधित लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपको नए पेज पर ई-कॉल लेटर पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

    परीक्षा के लिए शिफ्ट एवं टाइमिंग

    आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से 11 बजे एवं दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक आयोजित होगी। 1st पाली के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए सुबह 11:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

    RRB Section Controller exam date

    एग्जाम पैटर्न

    आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रश्न पत्र में गणित (Analytical & Mathematical Abilities), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (Reasoning), तथा सामान्य जागरूकता (General Awareness) विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे।
    इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी जिन प्रश्नों के उत्तर न जानते हों उन पर तुक्का लगाने से बचें।

    यह भी पढ़ें- HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप C स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई