RSSB 4th Grade Result 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
आरएसएसबी की ओर से (RSSB 4th Grade Result 2026) रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर ...और पढ़ें

Rajasthan 4th Grade Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल आरएसएसबी ने (RSSB 4th Grade Revised Result 2026) जारी किया गया है। बता दें, इससे पहले चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में 16 जनवरी को जारी किया था। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। अब वे आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिवाइज्ड रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिवाइज्ड रिजल्ट
आरएसएबी ने चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का रिजाइज्ड रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Result Section' पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'RSSB 4th Grade Revised Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस डेट को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19, 20 और 21 सितंबर, 2025 को आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही परीक्षा के बाद आरएसएसबी ने प्रोविजनल आंसर-की 17 अक्टूबर, 2025 और फाइनल आंसर-की 21 जनवरी, 2026 को जारी की थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 53,749 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।