SSC JE Final Result: जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, नाम और रोल नंबर वाइज चेक करें परिणाम
एसएससी जेई (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अंतिम लिस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 1731 अभ्यर्थि ...और पढ़ें

ssc je final result 2025 pdf download
HighLights
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी।
1731 अभ्यर्थियों को किया गया सफल घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा विभिन्न केंद्रीय विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही परिणाम एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस पेज पर भी SSC JE Final Merit List PDF लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे अपने नतीजे की जांच कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल
फाइनल मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, कैटेगरी, रैंक सहित अन्य डिटेल दर्ज है। आप नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके रोल नंबर एवं नाम के अनुसार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको Notice Board में Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination, 2025- Declaration of Final Result पर क्लिक करना है।
- अब मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसमें रोल नंबर एवं नाम चेक कर सकते हैं।
1731 सफल
एसएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार कुल 1731 उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सफल घोषित किया गया है। इसमें से एससी के 270, एसटी वर्ग के 122 उम्मीदवारों, ओबीसी वर्ग से 432 अभ्यर्थियों, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 127 उम्मीदवारों और अनरिजर्व कैटेगरी के तहत कुल 780 अभ्यर्थियों को लिस्ट में जगह दी गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।