CBSE थर्ड लैंग्वेज के लिए इंटरनल एग्जाम के जरिए होगा मूल्यांकन, R3 में फेल होने पर नहीं मिलेगा पासिंग सर्टिफिकेट, जानें नए निमय
सीबीएसई की ओर से इस सत्र में थर्ड लैंग्वेज (R3) के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। आर3 के लिए स्कूल लेवल पर इंटरनल एग्जाम होंगे। ...और पढ़ें

CBSE third language के लिए स्कूल लेवल पर होगा मूल्यांकन।
HighLights
सीबीएसई तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन स्कूल लेवल पर होगा।
10th पास होने के लिए तीसरी भाषा में उत्तीर्ण होना होगा अनिवार्य।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से तीसरी भाषा (R-3) के लिए नया असेसमेंट फ्रेमवर्क लागू कर दिया है। अब इसी को लेकर बोर्ड की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी जानकारी दी गई है कि तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन सिर्फ स्कूल-लेवल की इंटरनल परीक्षाओं के जरिए किया जाएगा। इस साल R3 के लिए कोई भी बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।
9वीं में फेल होने पर भी 10th में किया जायेगा प्रमोट
सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि जो छात्र R3 पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी क्लास 10 में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन क्लास 10 में उन्हें इसे पास करना अनिवार्य होगा।
क्लास 10th के छात्रों के लिए CBSE सेकेंडरी पास सर्टिफिकेट पाने के लिए R3 पास करना जरूरी होगा। क्लास 10 में R3 में फेल होने वाले छात्रों को रिजल्ट घोषित होने से पहले दोबारा परीक्षा को पास करने का पुनः मौका मिलगा। 10th में R3 में पास होने के बाद ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन मिलेगा।
छात्र इस प्रकार से चुन सकते हैं भाषाएं
ऐसे छात्र जो कक्षा 9वीं में जा रहे हैं और भाषा चुनने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो नीचे दी रही जानकारी हासिल करके आसानी से भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
सिचुएशन 1
आप पहले से ही दो भारतीय भाषाएं (उदाहरण: हिंदी + तमिल) पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप अपनी तीसरी भाषा के रूप में कोई अन्य भारतीय भाषा या कोई गैर-भारतीय भाषा जैसे अंग्रेजी या फ्रेंच का चुनाव कर सकते हैं।
खबरें और भी
सिचुएशन 2
यदि आप एक भारतीय भाषा और एक गैर-भारतीय भाषा (उदाहरण: तमिल + अंग्रेजी) पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप आप तीसरी भाषा (R3) के रूप में कोई भी भारतीय भाषा चुन सकते हैं।
सिचुएशन 3
यदि आप दो गैर-भारतीय भाषाएं (उदाहरण: अंग्रेजी + फ्रेंच) पढ़ रहे हैं। 2026-27 में कक्षा IX में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक विशेष, एक बार की छूट के तौर पर, आप उन दो गैर-भारतीय भाषाओं को पढ़ना जारी रख सकते हैं और आपको अपनी तीसरी भाषा (R3) के रूप में एक भारतीय भाषा जोड़नी होगी।