UGC NET Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कभी हो सकता है खत्म, जारी होते ही ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET Answer Key 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर कभी भी जारी की जा सकती है। परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 एवं 5 जुला ...और पढ़ें

NTA UGC NET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी।
HighLights
NTA यूजीसी नेट जून आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर करेगा जारी।
200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से दर्ज कर सकेंगे आपत्ति।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है। अमूमन एनटीए आंसर की परीक्षा होने के एक सप्ताह में जारी कर देता है लेकिन इस बार इसमें देरी हो रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्द ही UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। UGC NET उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि, डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। अगर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है तो एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- यूजीसी नेट आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर विजिट ugcnet.nta.nic.in करना होगा।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
UGC NET Answer Key पर Objection कैसे दर्ज करें और फीस कितनी है?
आंसर की जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो आंसर की को चैलेंज कर सकेंगे। प्रति प्रश्न ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
UGC NET Final Answer Key और Result कब जारी हो सकता है?
आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण एनटीए द्वारा विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। नतीजों से पहले उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी और इसी को ध्यान में रखते हुए परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट अगस्त माह में घोषित किया जा सकता है।