UP Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, Date & Time के लिए नोटिस कभी भी आने की उम्मीद
यूपी बोर्ड 10th 12th क्लास का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे (UPMSP UP Board Result 2026) जारी होते ही स्टूडेंट्स बोर्ड की साइट या डिजीलॉकर साइट, एप द्वारा रोल नंबर दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। Digilocker की वेबसाइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिख के आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है।
परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद डायरेक्ट लिंक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया जायेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर रेडी रखें।
UPMSP UP Board Result 2026: अगर एक से अधिक विषयों में हो जायेंगे फेल, तो भी रहेगा पास होने का मौका
अगर कोई छात्र एक से ज्यादा विषय में फेल हो जाता है तो भी उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। फेल होने वाले स्टूडेंट्स इसमें भाग लेकर परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
UPMSP 10th, 12th Result 2026: 10th क्लास में एक विषय में फेल होने पर माने जायेंगे पास
ऐसे छात्र जिनका कोई एक विषय कमजोर है और उनको लग रहा है कि उस विषय में उनके कम अंक आएंगे और वे फेल हो जायेंगे तो उन्हें टेंशन नहीं लेनी है। यूपी बोर्ड में एक विषय में फेल होने पर भी पास माना जाता है। ऐसे में अगर आप 6 में से 5 विषयों में भी पास होंगे तो उत्तीर्ण माने जायेंगे और आपका साल खराब नहीं होगा।
Up Board Result 2026 Live: पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा।
UP Board Result 2026 Date: रिजल्ट तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब जल्द ही नोटिस जारी कर डेट का एलान कर दिया जायेगा।
upmsp result 2026 kab aayega: रिजल्ट को लेकर नोटिस होगा जारी
UPMSP द्वारा रिजल्ट को लेकर नोटिस कभी जारी किया जा सकता है। इस नोटिफिकेशन में रिजल्ट जारी होने की डेट एवं समय की जानकारी दी जाएगी।
UPMSP UP Board Result 2026: क्या स्मार्टफोन न होने पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा?
हां, अगर किसी छात्र या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वे वे स्वयं रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से नंबर दिया जायेगा। इस नंबर पर SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।
UPMSP UP Board Result 2026: वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Toppers List 2026: नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप करेंगे उनको सरकार की ओर से नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
UP Board Result 2026: रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा जारी
यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: डिजीलॉकर एप का भी किया जा सकता है उपयोग
छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए डिजीलॉकर एप का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके आईडी एक्टिव करनी होगी।
UP Board 10th 12th Result 2026: बोर्ड की साइट एवं डिजीलॉकर से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र UPMSP की साइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board Result 2026 date and time: स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड ढूंढ़कर रख लें अपने पास
यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। ऐसे में अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है तो तुरंत ही प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
UP Board Result 2026: डिजीलॉकर की ओर से रिजल्ट की जानकारी की गई साझा

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर डिजीलॉकर की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। साइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिख कर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि परिणाम की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है।
UP Board Results 2026 Live: इंतजार हुआ खत्म, कभी भी आ सकता है रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10th 12th क्लास का रिजल्ट भी भी जारी किया जा सकता है।