UP Board 10th Time Table 2026: यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च को समाप्त की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

UP Board 10th Time Table 2026: यहां देखें पूरा टाइम टेबल
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम डेटशीट जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी, 2026 से शुरू की जाएगी और 12 मार्च, 2026 को दोनों परीक्षाएं समाप्त की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। छात्र (UPMSP UP Board 10th Date Sheet 2026) आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन से शुरू परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कक्षा दसवीं का पहला पेपर हिंदी विषय है, जो दो शिफ्ट में आयोजित कराया जाएगा। इसके साथ ही यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का अंतिम पेपर 12 मार्च, 2026 को कृषि विषय के लिए आयोजित कराया जाएगा।

यहां देखें सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल
18 फरवरी, 2026
हिंदी (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
प्रारंभिक हिंदी (2 बजे से 5:15 बजे तक)
19 फरवरी, 2026
कंप्यूटर (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
सिलाई (2 बजे से 5:15 बजे तक)
20 फरवरी, 2026
सामाजिक विज्ञान (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
21 फरवरी, 2026
गृह विज्ञान (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
23 फरवरी, 2026
अंग्रेजी (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, प्लंबर, सुरक्षा, आईटी, आईटीएएस, मोबाइल रिपेयर, आपका प्रबंधन और रिटेल ट्रेडिंग (2 बजे से 5:15 बजे तक)
24 फरवरी, 2026
एनसीसी (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
मानव विज्ञान (2 बजे से 5:15 बजे तक)
25 फरवरी, 2026
विज्ञान (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
26 फरवरी, 2026
गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और नेपाली (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
27 फरवरी, 2026
गणित (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
28 फरवरी, 2026
संस्कृत (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
संगीत वादन (2 बजे से 5:15 बजे तक)
07 मार्च, 2026
वाणिज्य (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
09 मार्च, 2026
उर्दू (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
10 मार्च, 2026
चित्रकला रंजन कला (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
11 मार्च, 2026
संगीत गायन (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
पालि, अरबी और फारसी (2 बजे से 5:15 बजे तक)
12 मार्च, 2026
कृषि (8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं के 5230297 छात्र और छात्रों ने पंजीकरण किया है।
यह भी पढ़ें: UPSC ESE Pre Exam Date 2025: इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम डेट जारी, इस दिन होगी परीक्षा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।