Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Admit Card 2026: बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं उपलब्ध, स्कूल से प्रवेश पत्र कर पाएंगे प्राप्त

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 11:20 AM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (UPMSP Admit Card 2026) कभी भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    UP Board 10th 12th Admit Card 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की शुरुआत 18 फरवरी से होने जा रही है। बोर्ड एग्जाम में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होने जा रहे हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं को अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा UP Board 10th 12th Admit Card 2026 कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

    स्टूडेंट्स अपने स्कूल से प्राप्त कर पाएंगे प्रवेश पत्र

    सभी छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड स्कूलों को उपलब्ध करवाए जायेंगे। ऐसे में प्रवेश पत्र जारी होते ही सभी विद्यार्थी अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे। कोई भी अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पायेगा।

    केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा अनिवार्य

    सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। विद्यार्थी केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं जायेंगे उनको परीक्षा कक्ष में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    UP Board Admit Card 2026 10th 12th

    18 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

    UPMSP की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।

    दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 52 लाख से अधिक छात्र होंगे परीक्षाओं में शामिल

    बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 2479352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।

    यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएं, ये रही डेटशीट