UP Co-Operative Bank: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड होने वाले हैं जारी, परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक एग्जाम एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 20, 21 एवं 22 जुलाई 2026 को करवाया जायेगा। ...और पढ़ें

UP Co-operative Bank Admit card
HighLights
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा 20 से 22 जुलाई तक होगी आयोजित।
एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 से 22 जून को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। हॉल टिकट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जारी होंगे जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
ईमेल एवं SMS पर भी मिलेगी जानकारी
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी आवेदनकर्ताओं को रजिस्टर्ड ईमेल एवं SMS पर भी हॉल टिकट की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार भेजे गए डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी को-ऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप हॉल टिकट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। 20 एवं 21 जुलाई को एग्जाम दो शिफ्ट में वहीं 22 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली के एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 9 से 11 बजे तक एवं दूसरी पाली के लिए एग्जाम अपरान्ह दो से 4 बजे तक रहेगी।
खबरें और भी
इस भर्ती के माध्यम से कुल 116 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विभिन्न पदों भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट