Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP DElEd Result 2026 Link: यूपी डीएलएड 2nd एवं 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, 50% से अधिक छात्र हो गए फेल

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:58 AM (IST)

    यूपी डीएलएड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप 2nd एवं 4th सेमेस्टर रिजल्ट के अलावा 2023, 2021, 2018 & B.T.C 2015 के सभी सेमेस्टर का परिणाम इस प ...और पढ़ें

    UP DElEd Result: सभी सेमेस्टर का रिजल्ट यहां से करें चेक।

    UP DElEd Result: सभी सेमेस्टर का रिजल्ट यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. यूपी डीएलएड के विभिन्न सेमेस्टर का परिणाम जारी।

    2. डायरेक्ट इस पेज से डाउनलोड कर लें मार्कशीट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी डीएलएड 2nd एवं 4th सेमेस्टर रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स परिणाम की जांच विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट btcresult.in या updeledinfo.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की जांच करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    डीएलएड 2nd एवं 4th सेमेस्टर रिजल्ट के अलावा 2023, 2021, 2018 & B.T.C 2015 के सभी सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। ऐसे में छात्र इन वर्षों का फाइनल रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं।

    कहां किया जा सकता है परिणाम चेक

    यूपी डीएलएड सेशन 2023, 2021, 2018 & B.T.C 2015 का रिजल्ट छात्र btcresult.in पर जाकर एवं डीएलएड 2nd, 4th सेमेस्टर (2022/ 202/ 2019) का रिजल्ट updeledinfo.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। नतीजे चेक करने के लिए छात्रों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • यूपी डीएलएड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
    • जिस सेमेस्टर एवं सेशन का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया कैप्चा भरकर सबमिट करना है।
    • अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    50 फीसदी छात्र परीक्षा में हो गए फेल

    कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार डीएलएड परीक्षा के 2nd सेमेस्टर में कुल 52.97 फीसदी छात्र पास हुए हैं वहीं चौथे सेमेस्टर का परिणाम केवल 45.43% दर्ज किया गया है। विभाग की ओर से यह भी साफ किया गया है कि फेल होने वाले छात्रों को पास होने के लिए केवल 2 मौके दिए जायेंगे। ऐसे में फेल होने वाले छात्र मेहनत करके एग्जाम को पास कर लें।

    यह भी पढ़ें- Success Story: इंडिया पोस्ट में नौकरी छोड़ी, भाई ने दिया साथ, तीसरे अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर IPS बने बीरदेव डोणे

    खबरें और भी