Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:16 PM (IST)

    यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए UPPBPB द्वारा एडमिट कार्ड कल यानी 22 अप्रैल को जारी कर दिए जायेंगे। परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    UP Home Guard Admit Card 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 22 अप्रैल को जारी कर दिए जायेंगे। आवेदनकर्ता प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे। 

    डेट वाइज जारी होंगे एडमिट कार्ड 

    उम्मीदवारों को बता दें कि कल केवल प्रवेश पत्र 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए जारी किये जायेंगे। 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अप्रैल और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 24 अप्रैल 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

    एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से स्वयं कर सकेंगे डाउनलोड 

    यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड जारी होते ही आप स्वयं ही नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे-

    • यूपी होम गार्ड हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • नए पेज पर आपको कैंडिडेट लॉग इन पर क्लिक करना होगा। 
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    • जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
    up home guard admit card

    एग्जाम डेट एवं शिफ्ट टाइमिंग 

    परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 दिनों- 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा। प्रतिदिन परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी एचएफएल में जूनियर असिस्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई