UP ITI Admission 2026: यूपी आईटीआई के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन फीस सहित अन्य डिटेल
यूपी आईटीआई के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

UP ITI Admission 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
यूपी आईटीआई के लिए आवेदन शुरू।
आवेदन करने के लिए कक्षा 10वीं अनिवार्य।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) की ओर से यूपी आईटीआई के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं। जो छात्र UP SCVTUP ITI के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यूपी आईटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई है। ऐसे में जो छात्र आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- यूपी आईटीआई में आवेदन करने के लिए छात्र भारत के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए छात्रों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि दाखिले के लिए अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है।
- आवेदन करने के लिए छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित की गई है।
कैसे करें खुद अप्लाई
यूपी आईटीआई के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां छात्रों की सहूलियत के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर UP ITI Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।