UP Police Bharti: यूपी पुलिस में फिर होगी बंपर भर्ती, सीएम योगी ने किया एलान, इस बार भरे जा सकते हैं SI के पद
यूपी पुलिस में नई भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने वाली आधिकारिक सूचना में पदों की संख्या से लेकर भर्ती से जुड़ी सब डिटेल्स शामिल होगी जिसे अभ्यर्थी चेक करके फिर अप्लाई कर सकेंगे। पुलिस फोर्स ज्वाइन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियिल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस में फिलहाल, 60244 हजार कॉन्स्टेबलों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। सूचना यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में फिर से बंपर भर्ती निकाली जाएगी। इस बार यह भर्ती 30 हजार पदों पर निकलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में विधानसभा में घोषणा की है। सीएम ने कहा, पुलिस बल में साल 2017 से अब तक 1,56,000 विभिन्न पदों पर हम भर्ती संपन्न कर चुके हैं। इस समय 60,200 पुलिस कमिर्यो की भर्ती चल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि, इसके अलावा 30 हजार अन्य नई भर्तियां भी जल्द शुरू होंगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में नई वैकेंसी में एसआई के पदों पर भर्ती की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, सटीक जानकारी तो भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के बाद ही जारी हो पाएगी कि, किन-किन पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस और अन्य आवश्यक शर्तें क्या होंगी। भर्ती से जुड़ी सब अपडेट अभ्यर्थियों को सूचना जारी होने के बाद ही मिल सकेगी।
UP Police Constable Recruitment 2025: दिसंबर 2023 में यूपी पुलिस कॉनस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुआ था नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(UPPRPB) की ओर से 60244 के पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना, 23 दिसंबर 2023 को जारी की गई थी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद,ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गई थी, पहले यह ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2024 थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 18 जनवरी, 2024 कर दिया गया था। इसके बाद, परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को कंडक्ट कराई गई थी। हालांकि, इसके पहले यह एग्जाम 17 और 18 फरवरी, 2025 के लिए शेड्यूल्ड की गई थी, लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के चलते यह परीक्षा अगस्त के लिए निर्धारित कर दिया गया था। इसके बाद, अगस्त में एग्जाम कराने के बाद नतीजों का एलान कर दिया गया था। वहीं, अब फिलहाल, यह भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इसी बीच यूपी पुलिस में नई भर्ती का एलान हो गया है। ऐसे में, यूपी पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की ख्वाहिश रखने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।