Highlights UP Police Bharti Result: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, DV-PST 17 अगस्त से शुरू होंगे
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। नतीजों के साथ ही कटऑफ भी जारी हो गया है। DV-PST के लिए क्वालीफाई 76184 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

UP Police Bharti Result 2026 Link: डायरेक्ट यहां से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 एवं 10 जून को करवाया गया था जिसमें 21,92,236 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो आज यानी 31 जुलाई को खत्म हो गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा नतीजे (UP Police Constable Result) ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये गए हैं। आप साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
सफल होने वाले उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में लिखी यह बात
"Congratulations! You are short listed for DV/PST - कट ऑफ अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त होने के कारण डीवी / पीएसटी हेतु आहूत ।
अगर आपके स्कोरकार्ड में ये लिखकर आ रहा है तो आप भर्ती के अगले चरण के लिए सफल हैं।
UP Police Constable Result 2026 Link: रिजल्ट लिंक
अभ्यर्थियों को बता दें कि अभी वेबसाइट पर ट्रैफिक की वजह से साइट काम नहीं कर रही है। आप नतीजे चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर समय-समय पर क्लिक करते रहें। जैसे ही साइट खुले अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम चेक कर लें।
DV, PST-PET इन डेट्स में होंगे आयोजित
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी / पीएसटी) 17 अगस्त से शुरू होंगे। इस प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) सितंबर 2026 में होंगे।
76,184 अभ्यर्थी हुए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं पीएसटी के लिए क्वालीफाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
up police cut off 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का कटऑफ
| श्रेणी | सामान्य कटऑफ | महिला कटऑफ |
|---|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 258.03661 | 255.84346 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 247.93434 | 247.35926 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 251.63020 | 249.27083 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 239.34407 | 236.31995 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 220.10639 | 211.47988 |
17 अगस्त से फिजिकल होंगे स्टार्ट
यूपी पुलिस विभाग द्वारा रिजल्ट जारी के साथ जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए सफल उम्मीदवारों के लिए पीईटी पीएसटी (फिजिकल टेस्ट) 17 अगस्त से स्टार्ट किये जायेंगे।
UP Police Constable Result Link: रिजल्ट लिंक एक्टिव
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। आप वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए जा रहे लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना परिणाम जांच सकते हैं।
UP Police 2026 Result: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें नतीजे
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UP Police Bharti Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UP Police Constable Result 2026: परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने के बाद
जो उम्मीदवार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही जो उम्मीदवार पीईटी और पीएसटी में सफल होंगे। उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
UP Police Constable Result 2026: कब तक जारी हो जायेगा रिजल्ट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त के पहले वीक तक जारी किया जा सकता है।
फिजिकल के लिए डेट्स रिजल्ट के साथ हो सकती हैं घोषित
जो अभ्यर्थी फिजिकल के लिए क्वालीफाई करेंगे उनके लिए PET-PST डेट्स का एलान नतीजे जारी होने के साथ ही किया जा सकता है।
कैटेगरी के अनुसार संभावित कटऑफ
- सामान्य (UR): पुरुष 185–195, महिला 180–190O
- OBC: पुरुष 175–185, महिला 170–180
- SC: पुरुष 150–160, महिला 145–155
- ST: पुरुष 115–125, महिला 110–120
यह कटऑफ संभावित है।
एडमिट कार्ड रखें तैयार
जिन उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है वे अभी से एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें। क्योंकि नतीजे चेक करने के लिए लॉग इन डिटेल के साथ ही डेट ऑफ बर्थ भी दर्ज करना होगा।
DV/ PST/ PET के लिए कितने अभ्यर्थियों का होगा चयन
लिखित परीक्षा के आधार पर पदों के सापेक्ष दस्तावेज सत्यापन/ पीईटी एवं पीएसटी के लिए 2.5 से 3 गुणा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। ऐसे में उम्मीद है कि 32,679 रिक्त पदों के सापेक्ष 81 हजार से लेकर करीब 1 लाख अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।
UP Police Constable Result Date 2026: केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- स्टेप 1: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा।
- स्टेप 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police Bharti Result 2026: डायरेक्ट लिंक इस वेबसाइट पर होगा एक्टिवेट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा।
UP Police Result Date: ऑनलाइन ही मिलेगा रिजल्ट
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही जारी होगा। ऑफलाइन या न्यूज पेपर के माध्यम से रिजल्ट जारी नहीं होंगे।
UP Police Constable Result Date: क्या कल तक आ सकता है परिणाम
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कल यानी 31 जुलाई तक रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि अगर रिजल्ट कल जारी न हुआ तो अगस्त के पहले वीक में आ सकता है।
UPPBPB Constable Result: कब हुई थी भर्ती के लिए परीक्षा
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन तीन दिनों- 8, 9 एवं 10 जून 2026 को करवाया गया था।
UP Police Constable Result 2026: कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से पुलिस कॉन्स्टेबल के 32,679 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
UP Police Constable Result 2026 Date: पीईटी-पीएसटी के बाद होगा मेडिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट में सफल होने के बाद अंत में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकली फिट होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
UP Police Result: रिजल्ट जारी होने के साथ आ सकता है PET-PST शेड्यूल
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने के साथ ही फिजिकल के लिए शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है। पीईटी पीएसटी में वे ही शामिल हो सकेंगे जो परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे।
UP Police Constable Result Date: ऑफिशियल डेट पर अनाउंसमेंट जल्द
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी होने को लेकर डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जा सकती है।
UP Police Result 2026 Cutoff: ये रह सकता है संभावित कटऑफ
- सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ: 214.04644
- ओबीसी वर्ग का कटऑफ: 198.99599
- महिला कैटेगरी का कटऑफ: 203.90879
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कैटेगरी का कटऑफ: 75.96059
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग का कटऑफ: 187.31758
- महिला वर्ग के लिए कटऑफ: 180.23366
- ओबीसी वर्ग की कटऑफ: 198.99599
- एक्स सर्विसमैन की कटऑफ: 59.00371
- एससी वर्ग महिला की कटऑफ: 169.13167
- एसटी वर्ग महिला की कटऑफ: 136.02707
यह कटऑफ पिछली भर्ती के अनुसार है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का कटऑफ इसी के आसपास रह सकता है।
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का गिर सकता है कटऑफ
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में कटऑफ कम पदों के चलते हाई चला गया था। लेकिन, कॉन्स्टेबल पदों के लिए कटऑफ नीचे रह सकता है।
UP Police Constable Result: जल्द जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police Constable Result 2026: रिजल्ट जारी होने पर कहां कर सकेंगे चेक
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से ही चेक किया जा सकेगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट नहीं भेजा जायेगा।
UP Police Constable 2026 Live Updates: फिजिकल की तैयारियां कर दें तेज
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती में चयनित होने के लिए फिजिकल में भाग लेना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से ही रनिंग की तैयारी स्टार्ट कर दें ताकी आसानी से वे इसमें सफलता प्राप्त कर सकें।
UP Police Constable Result: नतीजे इस वीक आने की उम्मीद
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इसी सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा कर देगा। हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है।
UP Police Constable Result 2026: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही पुलिस बोर्ड द्वारा फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026: 21.92 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल
भर्ती बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक भर्ती परीक्षा में कुल 28,86,798 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था जिसमें से 19,62,561 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। तीन दिन चली परीक्षा में कुल 21,92,236 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस तरह उपस्थिति प्रतिशत 75.94 दर्ज किया गया।है
UP Police Sipahi Bharti 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिये कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 13093 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 3264 पद, ओबीसी के लिए कुल 8818 पद, एससी के लिए कुल 6857 पद और एसटी के लिए कुल 647 पद आरक्षित हैं।
UP Police Constable Result 2026: लिखित परीक्षा में पास होने पर भी भर्ती होने के लिए ये जरूरी
इस भर्ती में कई उम्मीदवार ऐसे भी परीक्षा पास कर लेंगे जो लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद भी भर्ती के अगले चरण को पास नहीं कर पाएंगे और भर्ती होने से चूक जायेंगे।
आपको बता दें कि कॉन्स्टेबल पदों के लिए वर्ग और जेंडर के अनुसार न्यूनतम लंबाई होनी जरूरी है तभी वे रनिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। अगर वे न्यूनतम लंबाई पूरी नहीं करेंगे तो वे उसी समय भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिए जायेंगे।
UP Police Running Time and Distance: रनिंग में पास होने के लिए पात्रता
रनिंग में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी।
UP Police Height Requirement: सफल होने के लिए न्यूनतम लंबाई
जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।
UP Police Constable Passing Marks 2026: सफल होने के लिए फिजिकल में पास होना होगा अनिवार्य
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लेंगे उनको फिजिकल में भी पास होना होगा तभी रिक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
UP Police Constable Cut Off 2026: क्या रह सकता है संभावित कटऑफ
पिछली भर्ती के कटऑफ को ध्यान में रखते हुए इस बार सामान्य वर्ग का कटऑफ 214.04644, ईडब्ल्यूएस वर्ग का 187.31758, ओबीसी कैटेगरी का 198.99599, एससी का 178.04955 और एसटी का 146.73835 के आसपास रह सकता है। आपको बता दें कि यह कटऑफ पिछली भर्ती के अनुसार है। इसमें बदलाव संभव है। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ हासिल कर लेंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल के लिए सफल माने जायेंगे।
UP Police Sipahi Bharti LIVE: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी
नतीजे जारी किये जाने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया जायेगा। जो अभ्यर्थी तय किया गया कटऑफ प्राप्त कर लेंगे वे फिजिकल (PET-PST) के क्वालीफाई माने जायेंगे।
UP Police Constable 2026 Live: रिजल्ट स्वयं इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने पर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे।
UP police constable result 2026 soon: डायरेक्ट लिंक वेबसाइट पर होगा एक्टिवेट
रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिवेट किया जायेगा। किसी को भी पर्सनल रूप से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जायेगा।
UP Police Constable Result 2026: ऑनलाइन ही जारी होगा परिणाम
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी किया जायेगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी।
UPPRPB Constable Result Date 2026: इस डेट तक रिजल्ट आने की संभावना
चूंकि पिछले भर्तियों की तरह अनुमान है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बिना किसी पूर्व सूचना के रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि नतीजे इस वीक या अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जायेगा।
UP Police Bharti Result 2026: क्या 31 जुलाई तक आ जायेगा पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि UPPRPB द्वारा इस वीक के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड द्वारा कोई ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- UP Police Bharti Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द, नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार