Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti Result: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर फाइनल रिजल्ट जारी, Merit List एवं कटऑफ यहां से करें डाउनलोड

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 09:24 AM (IST)

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड एवं कैटेगरी वाइज कटऑफ भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    up police computer operator result

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था वे तुरंत ही यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    930 पदों पर हुई नियुक्तियां

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2025 को करवाया गया था वहीं टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 21 से 24 दिसंबर और 18 से 19 जनवरी तक करवाया गया था।

    मेरिट लिस्ट एवं कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर टॉप नोटिस में Notice/Release उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के चयन परिणाम हेतु लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद List 1. Consolidated (Over all) list of selected candidates (in ascending order of Regisration Number) पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट की जांच कर सकते हैं।
    • इसके अलावा स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको Login and view Your Results पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।
    UP Police Bharti final Result

    मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर फाइनल मेरिट लिस्ट में सफल अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, जेंडर सहित अन्य डिटेल दर्ज हैं।

    रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

    UPPBPB द्वारा रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। वर्ग के अनुसार अनारक्षित के लिए कटऑफ 139.6226376, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 123.2704368, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 132.0754680, अनुसूचित जाति के लिए 108.1760976 और अनुसूचित जनजाति के लिए 81.7610040 रहा है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बीपीएसएससी ASI ऑपरेशन भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इन स्टेप्स से घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई