UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, ये रह सकता है संभावित कटऑफ
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किये जाने की उम्मीद है। परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून को करवाया गया ...और पढ़ें

UP Police Constable Result 2026 वेबसाइट uppbpb.gov.in पर होगा जारी।
HighLights
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ जारी होगा कटऑफ।
सफल अभ्यर्थी फिजिकल के लिए होंगे क्वालीफाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून 2026 को करवाया गया था। अब परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के अंतिम सप्ताह तक UP Police Constable result की घोषणा की जा सकती है।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी
यूपीपीआरपीबी द्वारा नतीजे जारी होने के बाद कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी तय कटऑफ प्राप्त कर लेंगे केवल वे भी भर्ती के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल माने जायेंगे।
संभावित कटऑफ
पिछली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग का कटऑफ 214.04644, ईडब्ल्यूएस वर्ग का 187.31758, ओबीसी कैटेगरी का 198.99599, एससी का 178.04955 और एसटी का 146.73835 दर्ज किया गया था। कैंडिडेट्स की संख्या अधिक होने के चलते इस बार भी इसी के आस-पास कटऑफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन स्टेप्स से कर पाएंगे रिजल्ट की जांच
- स्टेप 1: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
- स्टेप 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पायेंगे।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 13093 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 3264 पद, ओबीसी के लिए कुल 8818 पद, एससी के लिए कुल 6857 पद और एसटी के लिए कुल 647 पद आरक्षित हैं।