UP Police DV PST Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड जल्द, 17 अगस्त से प्रस्तावित हैं टेस्ट
त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा डीवी पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड 7 या 8 अगस्त को जारी हो सकते हैं। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक ...और पढ़ें

UP Police DV PST Admit Card इस डेट को हो सकते हैं जारी।
HighLights
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।
DV-PST 17 अगस्त से होने हैं शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी / पीएसटी) के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
17 अगस्त से प्रस्तावित है दस्तावेज सत्यापन एवं पीएसटी
बोर्ड द्वारा साझा की गई नोटिस के मुताबिक इस बार डीवी एवं पीएसटी पहले आयोजित किया जायेगा जो 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित हैं। जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में सफल होंगे उनको ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए आमंत्रित किया जायेगा। पीईटी का आयोजन पीएसटी के बाद सितंबर 2026 माह में करवाया जायेगा।
डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
UPPRPB द्वारा डीवी पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड टेस्ट शुरू होने से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि प्रवेश पत्र 7 या 8 अगस्त को जारी कर दिए जायेंगे। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड व एग्जाम डेट की जानकारी वेबसाइट पर ही मिलेगी।
क्या है डीवी-पीएसटी प्रक्रिया
यूपी पुलिस विभाग द्वारा लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पहले दस्तावेज सत्यापन (DV) किया जायेगा। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन, छाती की माप (केवल पुरुष) की जाएगी। अगर अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में सफल रहेंगे तभी वे रनिंग के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
खबरें और भी
कितनी होनी चाहिए लंबाई
पीएसटी में सफल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।