Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC APO Mains Admit Card 2026: एपीओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 12:57 PM (IST)

    यूपीपीएससी ने एपीओ मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  uppsc.up.nic.in के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर स ...और पढ़ें

    UPPSC APO Mains Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    UPPSC APO Mains Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    HighLights

    1. यूपीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।

    2. कुल 102 पदों पर होगी भर्ती।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी APO परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश एपीओ की पीरक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करना होगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में कुल एपीओ के कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    एपीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ASSISTANT PROSECUTION OFFICER (MAINS) EXAM.-2025 लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे ओटीर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करें।
    5. इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एपीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड

    इस दिन होगी परीक्षा

    यूपीपीएससी की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी APO मुख्य परीक्षा विभिन्न एग्जाम सेंटर में 28 से 30 जून के बीच आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, क्रिमिनल लॉ साक्ष्य अधिनियम और अन्य अधिनियम जैसे कुल 6 पेपर होंगे। मुख्य परीक्षा कुल 500 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।

     

    यह भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा से एक दिन पहले NTA ने शुरू की मेगा मॉक ड्रिल, 5 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर हाई अलर्ट पर

     

    खबरें और भी