UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक का रिजल्ट जारी, यहां uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड
यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिज्ट देख व डाउनलोड ...और पढ़ें

UPPSC LT Grade Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह रिजल्ट गणित और हिंदी विषय के लिए जारी किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार (UPPSC LT Grade 2026) की परीक्षा में शामिल हुए थे और अब अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।
UPPSC LT Grade Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइ के होमपेज पर 'What's New' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR MAINS IN ASSISTANT TEACHER TRAINED GRADUATE' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इन डेट को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से एलटी ग्रेड की परीक्षा 6, 7, 21 दिसंबर, 2025 और 17, 18, 24 एवं 25 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7466 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।
यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: 'भारत में इंटरनेट सस्ता है तो समय बर्बाद मत करिए...', PM मोदी का 'गुरु मंत्र
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।