Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस प्रीलिम फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई, आज के बाद नहीं मिलेगा मौका

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:23 AM (IST)

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट आज यानी 3 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म न ...और पढ़ें

    UPPSC PCS 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    UPPSC PCS 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपी पीसीएस भर्ती 2026 के लिए जल्द कर लें अप्लाई।

    2. आज है आवेदन की लास्ट डेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सम्मिलित/ राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UPPSC PCS 2026) की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आयोग की ओर से इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन एवं फीस जमा करें की लास्ट डेट आज यानी 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

    ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    फॉर्म भरने के लिए कितनी लगेगी फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 125 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क केवल 65 रुपये निर्धारित है।

    ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस

    यूपीपीएससी पीसीएस फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। सभी अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    • यूपी पीसीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट करें।
    • होम पेज पर रिक्रूटमेंट में जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
    • वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें।
    • अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को भरें।
    • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
    • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    uppsc pcs 2026 application date

    कब होगी परीक्षा

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों- प्रीलिम, मेंस एग्जाम एवं इंटरव्यू से होकर गुजरना होता है। प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में सफल होंगे वे ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

    यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी ने शिक्षकों के 19978 पदों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, 9th से 12th के लिए आवेदन होंगे शुरू