Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC PCS Interview 2026: यूपी पीसीएस भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 16 फरवरी से शुरू होगा साक्षात्कार

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 10:16 AM (IST)

    यूपीपीएससी की ओर से (UPPSC PCS Interview schedule 2024) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    UPPSC PCS Interview Letter 2026: इंटरव्यू 16 फरवरी से शुरू।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पीसीएस की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू लेटर का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (UPPSC PCS Interview Letter 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए आपको ओटीआर नंबर को दर्ज करना होगा।

    इस दिन से शुरू पीसीएस इंटरव्यू

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार का आयोजन 16 फरवरी से लेकर 20 मार्च, 2026 तक किया जाएगा। यूपीपीएससी की ओर से इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित कराया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार सुबह की शिफ्ट में इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सुबह 8 बजे और जो उम्मीदवार दोपहर की शिफ्ट में शामिल होने वाले हैं उन्हें 12.30 बजे तक आयोग परिसर पर पहुंचना अनिवार्य है।

    दस्तावेज भी साथ लाना होगा

    जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें इंटरव्यू लेटर के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र आदि अपने साथ लाना अनिवार्य है।

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    यूपीपीएससी की ओर से इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 220 उम्मीदावरों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम चरण बेहद ही जरूरी है। इसलिए इंटरव्यू में शामिल होने से पहले जरूरी दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। साथ ही इंटरव्यू वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें: MP Excise Constable Result 2026: मध्य प्रदेश एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड