Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त से स्टार्ट

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:58 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित क ...और पढ़ें

    UPSSSC PET 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    UPSSSC PET 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश पीइटी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी।

    2. आवेदन 3 अगस्त से शुरू

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में ग्रुप-सी की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे पीईटी परीक्षा के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। पीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 सितंबर, 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 08 सितंबर तक मौका दिया जाएगा।

    कौन कर सकते हैं आवेदन

    • उत्तर प्रदेश पीईटी की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10 या इसके समकक्ष अन्य कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।

    परीक्षा का स्वरूप

    पीईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए संचालित की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। पीईटी परीक्षा में भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय अर्थव्यवस्था, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक घटनाएं, सामान्य जागरूकता आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

    UPSSSC PET 2026 Notification Form Link

    OTR करना जरूरी

    जो उम्मीदवार पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी (OTR) करना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओटीआर करते समय मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी सही दर्ज करें।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द होगी जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड