Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET 2026: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, 10वीं पास सरकारी नौकरी के लिए कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:28 AM (IST)

    यूपी पीईटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 3 अगस्त से स्टार्ट हो गए हैं। लेखपाल, वीडीओ, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नौकरी पाने के लिए इस परीक्ष ...और पढ़ें

    UPSSSC Preliminary Eligibility Test 2026

    UPSSSC Preliminary Eligibility Test 2026

    HighLights

    1. यूपी पीईटी एग्जाम के लिए आवेदन आज से हुए शुरू।

    2. 1 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समूह ग भर्तियों में भाग लेने के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) में भाग लेना अनिवार्य होता है। इस एग्जाम का आयोजन प्रतिवर्ष आयोजन करवाया जाता है जिसमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी पीईटी 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एप्लीकेशन प्रॉसेस आज यानी 3 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 

    10th पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

    यूपी पीईटी 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। जो छात्र फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष उत्तीर्ण कर लेंगे वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
    इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से कम नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
    विज्ञापन जारी होने की डेट 1 अगस्त 2026
    ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि  3 अगस्त 2026
    एप्लीकेशन फॉर्म एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
    शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 8 सितंबर 2026

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस परीक्षा में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा। आवेदन कुल 4 चरणों में किया जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-

    • प्रमाणीकरण (OTR)
    • पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन)
    • शुल्क भुगतान
    • प्रिन्ट आउट

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 185 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग को 95 रुपये और पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 25 रुपये जमा करना होता है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

    खबरें और भी

    3 वर्ष तक वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड

    यूपीएसएसएससी द्वारा पिछले साल से स्कोरकार्ड की वैलिडिटी में बदलाव किया गया है। पहले इस एग्जाम का स्कोरकार्ड एक वर्ष के लिए वैलिड रहता था लेकिन अब रिजल्ट जारी होने की तिथि से अगले 3 वर्ष तक के लिए स्कोरकार्ड को वैलिड माना जायेगा।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Inter Level Vacancy 2026: झारखंड इंटरमीडिएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन जारी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई