Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPTET 2026: यूपीटीईटी आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अंतिम मौका आज, रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:17 PM (IST)

    यूपीटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट आज है। आयोग 20 जुलाई तक दर्ज आपत्तियों का निराकरण करने के बाद जुलाई के अंत तक रिजल्ट ज ...और पढ़ें

    UPTET 2026 रिजल्ट जुलाई के अंत तक हो सकता है जारी।

    UPTET 2026 रिजल्ट जुलाई के अंत तक हो सकता है जारी।

    HighLights

    1. यूपीटीईटी आंसर की पर आज आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका।

    2. रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 8 जुलाई को UPTET Answer Key 2026 जारी की गई थी जिस पर 14 जुलाई तक उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। ऐसे में उत्तर कुंजी को चैलेंज करने का आज अंतिम मौका है। अगर आप भी प्रोविजनल आंसर की में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आज रात्रि 12 बजे के बाद विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

    इस तरीके से दर्ज कर सकते हैं आंसर की पर आपत्ति

    1. यूपीटीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
    2. होम पेज पर नोटिस बोर्ड बोर्ड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) -: प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection) - विज्ञप्ति के आगे Click Here पर क्लिक करें।
    3. रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करने के बाद LOGIN पर क्लिक करें।
    4. इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    5. अब आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

    रिजल्ट जुलाई के अंत तक आने की उम्मीद

    यूपीटीईटी परीक्षा में इस बार 1770714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इन सभी को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो जायेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग जुलाई माह के अंत तक परिणाम जारी कर सकता है।

    यूपीटीईटी OMR में सुधार के लिए 5 हजार से अधिक आवेदन

    सोशल मीडिया पर OMR की गड़बड़ी को लेकर एक भ्रामक जानकारी साझा की गई कि आयोग की ओर से ओएमआर में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद सोमवार से ही उम्मीदवार आयोग के दफ्तर में आवेदन देने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा डाक एवं ईमेल पर भी OMR को सुधारने के लिए आवेदन भेजे जा रहे हैं। अब तक 5 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में Mining Sirdar, सर्वेयर पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई 

    खबरें और भी