Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPTET Result 2026: पहले से कार्यरत शिक्षक अगर टीईटी में हो गए फेल तो क्या चली जाएगी नौकरी? पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:21 AM (IST)

    यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जो उम्मीदवार पहले से शिक्षक पद पर हैं अगर में इस एग्जाम को क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे तो उनके ...और पढ़ें

    UPTET Result 2026 जल्द होगा जारी।

    UPTET Result 2026 जल्द होगा जारी।

    HighLights

    1. यूपी टीईटी रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।

    2. 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया था एग्जाम में भाग।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को करवाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में टीचर बनने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ पहले से कार्यरत टीचर जिनकी नौकरी 5 साल या उससे ज्यादा साल बची है उनके लिए भी टीईटी या सीटीईटी पास करना आवश्यक कर दिया गया है।

    ऐसे में पहले से शिक्षक पदों पर कार्यरत टीचर्स के मन में सवाल है कि अगर वे इस बार परीक्षा को पास नहीं कर सके तो क्या उन्हें सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जायेगा।

    इस बार टीईटी में फेल होने पर नहीं जाएगी नौकरी, 2028 तक पास करने का मौका

    आपको बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद इस बार अगर अभ्यर्थी टीईटी पास नहीं कर पाते हैं तो उनकी नौकरी नहीं जाएगी। ऐसे सभी उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है। हां, अगर वे 2028 तक भी एग्जाम पास नहीं कर पाते हैं और उनकी नौकरी 5 साल से ज्यादा बचती है तो उन्हें हटाया जा सकता है या सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।

    पास होने के लिए कैटेगरी वाइज तय है कटऑफ

    सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग कटऑफ निर्धारित है। आप वर्ग के अनुसार जान सकते हैं कि किस वर्ग को कितना कटऑफ हासिल करना अनिवार्य है-

    • जनरल श्रेणी: न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक
    • ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग: 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक

    रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

    आपको बता दें कि इस परीक्षा में इस बार 17,70,714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनको अब नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक में नतीजे आने की उम्मीद है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं मिली है।
    नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर की जाएगी। इसके बाद सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UPTET Result Date: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लाइफ टाइम रहेगी स्कोरकार्ड की वैधता