Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Board 10th Result 2026: यूके बोर्ड दसवीं रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर कर पाएंगे चेक, नतीजे 25 अप्रैल को होंगे जारी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:24 PM (IST)

    उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल सुबह 10 बजे जारी कर दिया जायेगा। नतीजे आते ही स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    UK Board 10th result 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से हाई स्कूल यानी कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे जारी कर दिया जायेगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 10 बजे जारी किये जायेंगे। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था वे अपना रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें। आपको बता दें कि यूके 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च तक करवाया गया था।

    पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य

    सभी छात्रों को बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल कक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। हालांकि, अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाये तो उसे निराश नहीं होना है।
    फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन करता है। अनुत्तीर्ण छात्र इसमें भाग लेकर परीक्षा को पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    इन स्टेप्स में मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड

    1. उत्तराखंड बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 जारी होते ही स्टूडेंट्स केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
    2. उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
    3. वेबसाइट के होम पेज पर RESULTS/ ADMIT CARDS कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
    4. HIGH SCHOOL MAIN EXAM 2026 पर क्लिक करना होगा और नए पेज पर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
    5. क्लास (10th) सेलेक्ट करें और रोल नंबर दर्ज करने के बाद कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
    6. अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे अब चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    टॉपर्स का किया जायेगा सम्मान

    नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट एवं टाइम घोषित, इस दिन जारी किया जायेगा परिणाम