Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE की तैयारी और इंजीनियरिंग में दाखिला पर वेबिनार, 8 फरवरी को जुड़ें हमारे साथ

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 05:24 PM (IST)

    जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम क्रैक करने के लिए SASTRA DEEMED UNIVERSITY और Dainik Jagran मिलकर ‘Champions of JEE’ शीर्षक से एक विशेष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    JEE preparation and engineering admissions Webinar

    ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक बेहतर करियर बनाने का सपना लाखों छात्र देखते हैं, लेकिन इसकी राह आसान नहीं होती। उच्च-मानक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा, कड़ी प्रतिस्पर्धा, समय प्रबंधन और सामाजिक दबाव की वजह से छात्रों की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को सपोर्ट और मार्गदर्शन की जरूरत होती है,जहां मेंटोर्स उनकी मदद कर सकते हैं। इससे उन्हें एग्जाम क्रैक करने के लिए क्लियरिटी मिलेगी। वह अपने टाइम को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे।

    सटीक रणनीति और मजबूत तैयारी से अच्छे कॉलेज में दाखिला लिया जा सकता है। लेकिन एक छात्र इसकी तैयारी कैसे करे? उसके मन में ढेर सारे सवाल होते हैं, जिसका वह जवाब चाहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए SASTRA DEEMED UNIVERSITY और Dainik Jagran मिलकर ‘Champions of JEE’ शीर्षक से एक विशेष वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं, जहां शैक्षिक विशेषज्ञ छात्रों का ज्ञानवर्धन करेंगे। यह वेबिनार 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

    रविवार, 8 फरवरी, शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस वेबिनार में शामिल होने के लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।
    रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर विजिट करें -
    https://www.jagranjosh.com/events/sastra-university/index.html

    इस वेबिनार में SASTRA University के School of Computing के डीन डॉ. वी. एस. शंकर श्रीराम, प्रख्यात विशेषज्ञ और CEO-शिक्षा नेशन डॉ. सौरभ कुमार, अनअकैडमी में फैकल्टी ऑफ मैथमेटिक्स से आकाश गौतम अपने विचार और मार्गदर्शन साझा करेंगे। इस प्रोग्राम को स्मृति रस्तोगी मोडरेट करेंगी।

    जब विद्यार्थी 12वीं क्लास में जाता है, तो वह अपने फ्यूचर के लिए असमंजस में होता है। खासकर इंजीनियरिंग में करियर बनाने को लेकर। वह चाहता है कि उसे अपने करियर में क्लियरिटी मिले। जैसे- JEE एग्जाम की तैयारी कैसे करनी है, टॉपिक को कैसे प्रायोरिटाइज करें, रिवीजन के लिए कैसे टाइम निकालें। इसके अलावा, और भी कई सवाल वह पूछना चाहता है। JEE एग्जाम से संबंधित सभी सवालों को Champions of JEE के वेबिनार में कवर किया जाएगा, इसलिए जरूर जुड़ें।

    Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है। 
    लेखक - शक्ति सिंह